गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सतर्क अभियान के तहत थाना कासिमाबाद कोतवाली पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी NBW फौ0मु0नं0-470/22, धारा 323/504 भादवि के तहत वांछित अभियुक्त संजय चौहान (38 वर्ष) पुत्र स्व0 बिल्लर चौहान, निवासी शहवाजपुर, थाना कासिमाबाद, जनपद गाजीपुर, को उसके घर से दबोच लिया। थाना कासिमाबाद के उप निरीक्षक राकेश कुमार मिश्रा मय हमराह द्वारा यह गिरफ्तारी की गई। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
जरुर पढ़े







