23.2 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: कलयुगी पति ने की अपनी पत्‍नी की ईंट से मारकर हत्‍या, एफआईआर दर्ज

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े




गाजीपुर। शहर कोतवाली के बयेपुर देवकली गांव में ससुराल में आये कलयुगी पति ने ईंट से प्रहार कर अपनी पत्‍नी की हत्‍या कर दी। इस बाबत शहर कोतवाल ने बताया कि बयेपुर देवकली निवासी शेषनाथ यादव की पुत्री रिंता यादव ने राजीव यादव से लव मैरिज शादी की थी। दोनों मुंबई में साथ रहते थे। कुछ दिनों पहले रिंता यादव वापस अपने मायके चली  आयी जिसको ले जाने के लिए उसका पति राजीव यादव ससुराल आया हुआ था। ससुराल में विवाद होने पर उसने अपनी पत्‍नी की ईंट से मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। अस्‍पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आवश्‍यक कार्रवाई की जा रही है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: रोडवेज में चालकों की भर्ती के लिए जारी हुआ टाइमटेबल

गाजीपुर। चालकों की कमी की पूर्ति के दृष्टिगत् स्थानीय स्तर पर संविदा चालक की भर्ती रोजगार मेला के माध्यम...

ख़बरें यह भी