23.2 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर के दो जवान को गणतंत्र दिवस पर रजत पदक देकर किया जाएगा सम्मानित

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


प्रयागराज। गाजीपुर के दो पुलिस के जवान वर्तमान में प्रयागराज कमिश्नरेट में 2011 बैच मुख्य आरक्षी पद पर गंगानगर जोन सर्विलांस सेल में तैनात अंगद गिरि और राकेश कुमार दुबे को 26 जनवरी दिन सोमवार को उनके शौर्य के आधार पर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा प्रशंसा चिन्ह रजत पदक मेडल व प्रमाण पत्र देकर उनके सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। बता दें की  गणतंत्र दिवस (2026) 26 जनवरी के अवसर पर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश सेवा अभिलेख के आधार पर एवं शौर्य के आधार पर उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह व सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह तथा सेवा अभिलेख के आधार पर और शौर्य के आधार पर प्रशंसा चिन्ह प्रदान किए जाने हेतु चयनित अधिकारियों व कर्मचारियों को 26 जनवरी दिन संबंधित रिजर्व पुलिस लाइन में  सोमवार को गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान संबंधित पुलिस अधिकारियों के द्वारा मेडल और प्रमाण पत्र देकर किया जाएगा सम्मानित। लखनऊ पुलिस मुख्यालय से 715 लोगों की सूची जारी कर दी गई है। जिसमें प्रयागराज कमिश्नरेट के अंतर्गत हेड कांस्टेबल अंगद गिरि और राकेश कुमार दुबे को भी रजत पदक देकर सम्मानित किया जाएगा। अंगद गिरि पुत्र अयोध्या गिरि व राकेश कुमार दुबे पुत्र राजेंद्र प्रसाद दुबे वर्तमान में दोनों सर्विलांस सेल गंगानगर जोन कमिश्नरेट प्रयागराज में तैनात हैं। अंगद गिरि मूल रूप से गाजीपुर जिले के चौरंगी चक गांव के रहने वाले हैं और राकेश कुमार दुबे गाजीपुर के ही सलारपुर करंडा गांव के रहने वाले हैं। दोनों साधारण परिवार में जन्मे हैं। अंगद गिरि व राकेश कुमार दुबे की लगन और मेहनत आज वह दिन उनके परिजनों शुभचिंतकों सहित गाजीपुर जिले के लोगों को देखने को मिलेगा कि उन्हें रजत पदक प्रयागराज रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित 26 जनवरी कार्यक्रम के मौके पर अधिकारियों के द्वारा देकर सम्मानित किया जाएगा। जैसे ही यह सूचना उनके मूल निवास पर पहुंची तो उनके परिजन खुशी से झूम उठे शुभचिंतकों ने उन्हें अभी से ही बधाई आदि देने में जुटे हुए हैं।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: रोडवेज में चालकों की भर्ती के लिए जारी हुआ टाइमटेबल

गाजीपुर। चालकों की कमी की पूर्ति के दृष्टिगत् स्थानीय स्तर पर संविदा चालक की भर्ती रोजगार मेला के माध्यम...

ख़बरें यह भी