10.4 C
Varanasi
Sunday, February 8, 2026
spot_img

गाजीपुर: उपमुख्यमंत्री के जन्मदिन पर वृद्धाश्रम में मानवता का पर्व, छात्र नेता विवेकानंद पांडेय के नेतृत्व में हुआ सेवा आयोजन

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का जन्मदिन गाजीपुर में समाजसेवा की मिसाल बन गया। छावनी लाइन स्थित वृद्धाश्रम में छात्र नेता विवेकानंद पांडेय के नेतृत्व में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर वृद्धजनों को लंच पैकेट और ताजे फल वितरित किए गए।
कार्यक्रम में वृद्धजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे। आयोजन में प्रमुख रूप से विनोद दूबे, उदय पांडेय, कुलदीप यादव, किशन गुप्ता, धनंजय कुमार दूबे और कन्हैया उपाध्याय समेत कई समाजसेवी शामिल रहे।
इस पुनीत कार्य में वृद्धाश्रम की संचालिका ज्योत्सना सिंह का विशेष सहयोग सराहनीय रहा।


छात्र नेता विवेकानंद पांडेय ने कहा कि “सेवा ही सच्चा सम्मान है। बुजुर्गों के आशीर्वाद से ही जीवन में सच्ची ऊर्जा मिलती है।” कार्यक्रम में सेवा, सम्मान और संवेदनशीलता की मिसाल पेश की गई, जिसे सभी ने सराहा।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: भाजपा का लोकतंत्र और संविधान में विश्वास नहीं रह गया-  सपा जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सपा जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में...

ख़बरें यह भी