20 C
Varanasi
Wednesday, March 4, 2026
spot_img

गाजीपुर: पुलिस ने चार वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रेवतीपुर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने मु0अ0सं0 142/2025 से संबंधित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 25 दिसंबर 2025 को की गई। थाना रेवतीपुर में तैनात उपनिरीक्षक संजय कुमार यादव ने हमराह पुलिस बल के साथ चेकिंग के दौरान ग्राम पकड़ी से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में वीरेंद्र राजभर (32 वर्ष), रामकलेवर पटेल (28 वर्ष), रोहित राजभर (21 वर्ष) एवं रोहित पटेल (23 वर्ष) शामिल हैं। सभी अभियुक्त ग्राम उधरनपुर, थाना रेवतीपुर, जनपद गाजीपुर के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 3(5), 191(2), 109, 115(2), 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: गैस सिलेंडर में लगी आग, घर का सामान जलकर राख

गाजीपुर। भदौरा ब्लॉक क्षेत्र के बारा गांव में होली के पर्व की तैयारियों के दौरान एक बड़ा हादसा हो...

ख़बरें यह भी