गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना जमानियाँ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 438/2025 से संबंधित वांछित अभियुक्त अकील कुरैसी पुत्र मो0 साबिर कुरैसी, निवासी कसाई मोहल्ला, कस्बा जमानियाँ को गिरफ्तार कर लिया।
प्रभारी निरीक्षक थाना जमानियाँ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर खास की सटीक सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को तलाशपुर मोड़ से दबोच लिया। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 191(2)/191(3)/190/324(5)/115(2)/352/351(3)/131/109(1)/329(3)/326(e)/3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है।
पुलिस अभिलेखों के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का आरोपी है, जिसके विरुद्ध पूर्व में भी कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त की गिरफ्तारी से क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
जरुर पढ़े







