गाजीपुर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस क्रम में दो निरीक्षक और 5 उपनिरीक्षकों सहित कुल सात पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक राज नारायण को प्रभारी निरीक्षक करंडा से हटाकर प्रभारी निरीक्षक कासिमाबाद नियुक्त किया गया है। वहीं, निरीक्षक नंद कुमार तिवारी को प्रभारी थाना कासिमाबाद से स्थानांतरित कर पुलिस लाइन भेजा गया है।
उपनिरीक्षकों के तबादलों में अशोक कुमार गुप्ता को थानाध्यक्ष रामपुर मांझा से हटाकर थानाध्यक्ष करंडा की कमान सौंपी गई है। बृजेश कुमार को थानाध्यक्ष नंदगंज से स्थानांतरित कर थानाध्यक्ष बहरियाबाद बनाया गया है।
इसी क्रम में अतुल कुमार मिश्रा को थानाध्यक्ष जंगीपुर से हटाकर थानाध्यक्ष नंदगंज भेजा गया है। शिवमणि त्रिपाठी को प्रभारी चौकी लोटनइमली (कोतवाली) से उठाकर थानाध्यक्ष जंगीपुर का कार्यभार सौंपा गया है।
वहीं कृष्ण प्रताप सिंह को थानाध्यक्ष बहरियाबाद से स्थानांतरित कर थानाध्यक्ष रामपुर मांझा नियुक्त किया गया है।
एसपी डॉ. ईरज राजा का यह प्रशासनिक कदम जिले में बेहतर पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
गाजीपुर: कई थानाध्यक्षों का स्थानांतरण: अशोक को करंडा तो राजनरायन को कासिमाबाद कोतवाली की मिली कमान
जरुर पढ़े







