33.1 C
Varanasi
Thursday, March 26, 2026
spot_img

गाजीपुर: करंडा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 61 किलो गांजा बरामद मामले में फरार चल रहा तमंचा कारतूस संग तस्कर गिरफतार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े




61 किलो गांजा कांड में वांछित था आरोपी, करंडा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा



गाजीपुर। अपराधियों के खिलाफ तेज़ रफ्तार अभियान चला रही करंडा पुलिस ने एक बार फिर सटीक कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के बड़े मामले में फरार चल रहे शातिर को धर दबोचा। 61 किलो गांजा बरामदगी कांड में वांछित आरोपी को पुलिस ने उस वक्त गिरफ्तार किया, जब वह इलाके में घूमकर खुद को बचाने की फिराक में था।
मंगलवार को उप निरीक्षक शैलेश कुमार यादव और बड़सरा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अरुण कुमार पाण्डेय अपनी टीम के साथ मेदनीपुर बाजार क्षेत्र में गश्त और वांछित अपराधियों की तलाश में थे। तभी मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना ने पूरी कहानी पलट दी। पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए गोशन्देपुर गुड़ फैक्ट्री तिराहे पर घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। पकड़ा गया आरोपी बल्लू खान (25 वर्ष) पुत्र स्व. साहब आलम निवासी अर्दली बाजार, थाना कैंट, वाराणसी निकला, जो पहले से ही थाना करंडा में दर्ज मु0अ0सं0 25/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट (61 किलो गांजा बरामदगी) में फरार चल रहा था।
तलाशी में उसके पास से एक देशी तमंचा (.315 बोर) और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ, जिससे उसकी आपराधिक मंशा साफ झलकती है। इस बरामदगी के आधार पर पुलिस ने उसके खिलाफ एक और मुकदमा मु0अ0सं0 41/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पहले भी वाराणसी के शिवपुर थाने में चोरी और माल बरामदगी (धारा 379, 411 भादवि) के मामले में नामजद रह चुका है। यानी अपराध उसकी पुरानी फितरत है। करंडा पुलिस की इस कार्रवाई ने यह साफ कर दिया है कि फरार अपराधी चाहे जितना भी बचने की कोशिश करें, कानून के शिकंजे से बचना अब नामुमकिन है। जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार और सख्त होता जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे चौकी प्रभारी बड़सरा उप निरीक्षक अरुण कुमार पाण्डेय व उप निरीक्षक शैलेश यादव समेत करंडा पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: पॉक्सो एक्ट में वांछित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय के नेतृत्व में दबिश देकर किया गया गिरफ्तार गाजीपुर। भांवरकोल थाना पुलिस ने एक और...

ख़बरें यह भी