गाजीपुर। चौकी जीआरपी दिलदारनगर के अन्तर्गत यह अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन दुर्घटना में मृत्यु हो गईं थी। मृतक अज्ञात व्यक्ति के पास मिलें आई.डी प्रूफ से मृतक अज्ञात व्यक्ति की शिनाख्त जमुना बनवासी पुत्र शम्भू बनवासी निवासी-ग्राम रेवतीपुर पोस्ट रेवतीपुर थाना रेवतीपुर जिला गाजीपुर के रूप में हुई। मृतक जमुना बनवासी की लाश को जीआरपी हेड कांस्टेबल अजय कुमार जी के सहयोग से मर्चेंरी रूम में रखवाकर परिजनों को सूचना दे दी गईं थी! मृतक जमुना बनवासी के पिता शम्भू बनवासी को सदर अस्पताल के मर्चेंरी रूम पर बुलाकर मृतक जमुना बनवासी के शव को मृतक जमुना बनवासी के पिता शम्भू बनवासी को दिखाकर मृतक जमुना बनवासी के पिता शम्भु बनवासी द्वारा मृतक जमुना बनवासी के शव की शिनाख्त करने पर मृतक जमुना बनवासी के शव को हेड कांस्टेबल अजय कुमार जी के सहयोग से मृतक जमुना बनवासी के शव को मर्चेंरी रूम से पोस्टमार्टम हाऊस ले जाकर मृतक जमुना बनवासी के शव का पोस्टमार्टम कराकर मृतक जमुना बनवासी के शव को मृतक जमुना बनवासी के पिता शम्भू बनवासी से सुपुर्दगी नामा लिखवाकर मृतक जमुना बनवासी के शव को मृतक जमुना बनवासी के पिता शम्भू बनवासी को दाहसंस्कार करने के लिए सौप दिया गया था। मृतक जमुना बनवासी के पिता शम्भू बनवासी के अनुरोध पर समाजसेवी कुँवर वीरेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल अजय कुमार एवं परिजनों के सहयोग से मृतक जमुना बनवासी के शव को पोस्टमॉर्टम हाऊस से अति प्राचीन श्मशानघाट पर ले जाकर शुद्ध लकड़ी से जलाकर अन्तिम दाहसंस्कार किया गया है। सहयोगी कृष्ण कुमार बॉसफोर, जमुना कुमार राजभर, भोलेनाथ गोंड राहुल जी, जितेन्द्र राजभर आदि थे।
गाजीपुर: लावारिसों के वारिस कुंवर वीरेंद्र सिंह ने जमुना बनवासी को दी सम्मानजनक अंतिम विदाई
जरुर पढ़े







