19.1 C
Varanasi
Wednesday, March 25, 2026
spot_img

गाजीपुर: ज़मीनी विवाद में ट्रैक्टर से कुचलने की साज़िश, मुख्य आरोपी पुलिस के शिकंजे में

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र में जमीन विवाद ने उस वक्त खौफनाक मोड़ ले लिया जब एक व्यक्ति पर जान से मारने की नीयत से ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भोला राम को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

मामला क्या है?

बीते 1 मई को वादी विरेन्द्र चौधरी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि बयेपुर गांव में कुछ लोगों ने जबरन खेत में ट्रैक्टर से फसल जोत दी। विरोध करने पर मुख्य आरोपी भोला राम ने जान से मारने की नीयत से उन्हें ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश की।
इस मामले में थाना कोतवाली में मुकदमा संख्या 301/2025, धाराएं 109, 352, 351(3), 324(4), 329(3) BNS के अंतर्गत केस दर्ज किया गया था।
प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली और उनकी टीम द्वारा आज सुबह आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया और आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: 83 किलो गांजा संग दो तस्कर दबोचे गए

गाजीपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में भुड़कुड़ा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध मादक...

ख़बरें यह भी