10.4 C
Varanasi
Sunday, February 8, 2026
spot_img

गाजीपुर: अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 11 बाइकें और 2 तमंचे बरामद

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाजीपुर। थाना कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने आज अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 11 मोटरसाइकिलें, दो देसी तमंचे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
बिलैचिया मोड़ तिराहा के पास मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक दीन दयाल पाण्डेय और उनकी टीम ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिट्टू कुमार (20 वर्ष), निवासी बहलीपुर, थाना सराय लखंसी, मऊ, नफीस अंसारी (18 वर्ष), निवासी शेखपुरा, थाना कोतवाली, गाजीपुर,  रवि कुमार बिन्द (23 वर्ष), निवासी चकिया, थाना सुहवल, गाजीपुर है।

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा:

तीनों आरोपियों ने गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, बलिया, आजमगढ़ व बिहार से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया है। चोरी की गई गाड़ियों का नंबर और चेचिस नंबर मिटाकर वे उन्हें पहचान से बाहर कर देते थे। आरोपियों ने बताया कि चोरी की बाइकों से वे अपना और अपने परिवार का खर्च चलाते थे।
अंधऊ हवाई पट्टी के पास झाड़ियों में छिपाकर रखी गईं नौ अन्य बाइकों की भी बरामदगी हुई।

दर्ज मुकदमा:

आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में मुकदमा संख्या 456/2025 धारा 317(2)(4)(5), 319(2), 318(4) BNS व 3/25 आयुध अधिनियम के तहत दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दीन दयाल पाण्डेय (प्रभारी निरीक्षक, थाना कोतवाली मय हमराह शामिल रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: भाजपा का लोकतंत्र और संविधान में विश्वास नहीं रह गया-  सपा जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सपा जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में...

ख़बरें यह भी