26.1 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर :  315 बोर का तमंचा और कारतूस संग युवक गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


ग़ाज़ीपुर। सैदपुर थाना पुलिस ने सोमवार देर रात रेलवे स्टेशन सैदपुर पर दबिश देकर एक युवक को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ दबोच लिया। पुलिस ने मौके से बरामद तमंचा व कारतूस को कब्जे में लेकर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
उपनिरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय हमराह का0 जुगलेश दुबे, का0 सूरज कुमार व चिता मोबाइल के का0 रोहित सिंह के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन सैदपुर भितरी से बाहर गोमटी के पास दबिश दी गई। मौके पर बैठे युवक ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा।
पकड़े गए युवक ने अपना नाम दीपक माली पुत्र अमर सिंह माली, निवासी वार्ड संख्या-02, सैयदराजा थाना सैयदराजा, जनपद चंदौली, उम्र लगभग 25 वर्ष बताया। तलाशी में उसके पास से एक अदद देशी तमंचा 315 बोर और एक अदद जिंदा कारतूस बरामद हुआ। लाइसेंस पूछने पर अभियुक्त पेश करने में नाकाम रहा और अपनी गलती की बात स्वीकार की। बरामद हथियार के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 302/2025, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर उसे हिरासत में ले लिया गया।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: ट्रैक्टर के धक्के से साईकिल सवार की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम

गाजीपुर। रेवतीपुर थाना क्षेत्र के उतरौली चट्टी के पास शनिवार को ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से साइकिल...

ख़बरें यह भी