36.2 C
Varanasi
Wednesday, March 25, 2026
spot_img

गाजीपुर: चेतावनी बिंदु पार कर लाल निशान की ओर बेतहाशा बढ़ रही गंगा, दहशत में तटवर्ती गांव

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े

गाजीपुर। मोक्षदायिनी गंगा एक बार फिर उफान पर है। नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ते हुए चेतावनी बिंदु पार कर लाल निशान की ओर बढ़ चला है। गंगा का पानी छह सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चढ़ रहा है। मंगलवार की शाम चार बजे तक जलस्तर 62.150 मीटर दर्ज किया गया। गंगा की रफ्तार ने तटवर्ती गांवों के लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अभी पिछली बाढ़ की चोट से ग्रामीण उबरे भी नहीं थे कि दूसरी बार पानी बढ़ने से दहशत का माहौल बन गया है। पिछली बार जलस्तर ने खतरे का बिंदु पार कर नया रिकॉर्ड बनाया था, जिससे सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद हो गई थी।
बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है और संभावित हालात से निपटने की तैयारियों में जुटा हुआ है। वहीं, ग्रामीण गंगा की हर लहर पर टकटकी लगाए हुए हैं।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: हौसला बुलंद चोरों का तांडव: पुलिस चौकी के महज कुछ ही दूर पांच घरों में लाखों की चोरी

गाजीपुर। मरदह थाना क्षेत्र में चोरो के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब उन्हें पुलिस का...

ख़बरें यह भी