10.4 C
Varanasi
Sunday, February 8, 2026
spot_img

गाजीपुर: चोरी के सामान के साथ दो चोर गिरफ़्तार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


नन्दगंज (गाजीपुर)। थाना नन्दगंज पुलिस ने शुक्रवार की सुबह चोरी के सामान के साथ दो चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ग्राम तुरना स्थित इंटरलॉकिंग सीमेंट फैक्ट्री से 25 अगस्त की रात चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर सुबह 7:45 बजे सगरा चट्टी के पास स्थित एक बाग से दबोचा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त  दिलीप कुमार (30) पुत्र स्व० दगलू राम तथा सोनू कुमार (23) पुत्र मिश्री राम, निवासी ग्राम तुरना थाना नन्दगंज है। इनके कब्जे से चोरी का सामान  हैंडपम्प की बॉडी, हत्था और एक समरसेबुल बरामद हुआ।
थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि उपनिरीक्षक शिवपूजन अपने हमराह प्रदीप कुमार के साथ गश्त पर थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी का सामान लिए दोनों आरोपी बाग में मौजूद हैं और बेचने की फिराक में हैं। सूचना पर घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया गया।
पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात स्वीकार करते हुए बताया कि चोरी-चकारी कर ही वे अपना व परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
फैक्ट्री मालिक संजय कुमार पुत्र राधेश्याम, निवासी ग्राम तुरना, की तहरीर पर 4 सितम्बर को मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: भाजपा का लोकतंत्र और संविधान में विश्वास नहीं रह गया-  सपा जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सपा जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में...

ख़बरें यह भी