गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुहवल पुलिस को बड़ी सफलता मिली। शनिवार को उ0नि0 भोलानाथ सरोज मय हमराह ने मुखबिर खास की सूचना पर फौजदारी मुकदमा संख्या 2029/18 धारा 147, 452, 323, 504 भादवि से सम्बन्धित वांछित वारंटी को ढढनी भानमल राय से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान धनई पुत्र स्व0 संतोषी यादव निवासी ढढनी भानमल राय थाना सुहवल जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
जरुर पढ़े







