9.4 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के बिहारीगंज रेलवे क्रॉसिंग पर रेल लाइन पार करते समय अनिल यादव की ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई। गोपालापुर निवासी अनिल यादव (35) पुत्र राजा यादव बिहारीगंज बाजार में बंद फाटक के नीचे से रेल लाइन पार कर रहे थे। उसी समय जौनपुर से औड़िहार की ओर डीएमयू ट्रेन तेजी से जा रही थी। जिसकी चपेट में आकर अनिल का शरीर कई टुकड़ों में कट गया। खुद की मैजिक गाड़ी चलाकर अपने परिवार का पेट पालने वाले अनिल की पत्नी प्रियंका दहाड़े मार रोने लगी। तीन भाइयों में दूसरे नम्बर के अनिल यादव को एक पांच साल की बेटी और तीन साल का बेटा है। मां रजना देवी बेटे के मौत की खबर सुन बदहवास हो गईं। बाजारवासियों का कहना है कि अनिल लापरवाही भरे अंदाज में रेलवे फाटक बंद होने के बावजूद रेल लाइन पार करने का दुस्साहस करने लगा। आसपास के दुकानदारों ने चिल्लाकर उसे रोकने का प्रयास भी किया। लेकिन सबकी बात अनसुना कर रेल लाइन पार कर अनिल यादव अपनी जान गवां बैठा।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: रोडवेज में चालकों की भर्ती के लिए जारी हुआ टाइमटेबल

गाजीपुर। चालकों की कमी की पूर्ति के दृष्टिगत् स्थानीय स्तर पर संविदा चालक की भर्ती रोजगार मेला के माध्यम...

ख़बरें यह भी