18.8 C
Varanasi
Friday, February 27, 2026
spot_img

गाजीपुर: पुलिस ने कसा शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार, एक बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जमानियाँ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 27 फरवरी को उपनिरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा मय हमराह द्वारा बरेसर नहर पुलिया पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 60/2026 से संबंधित चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में भगवान पुत्र स्व0 रामनरायन यादव (46 वर्ष), मंगल पुत्र स्व0 रामनरायन (58 वर्ष), बृजेश पुत्र भगवान (22 वर्ष) एवं शिवप्रकाश पुत्र मंगल (24 वर्ष) शामिल हैं। सभी अभियुक्त ग्राम पटखौलिया, थाना जमानियाँ, जनपद गाजीपुर के निवासी हैं।
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से डंडा, लाठी, लोहे की छन्नी एवं लोहे का रॉड लगा नुकीला कल्छा बरामद किया है। अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 191(2), 191(3), 190, 115(2), 352, 351(3), 109(1), 126(2) बीएनएस के अंतर्गत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना जमानियाँ पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम ने उप निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा मय पुलिस फोर्स शामिल रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों के दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत

गाजीपुर। विरनो थाना क्षेत्र के महमूदपुर ढेबुआं चट्टी स्थित शहीद गेट के पास शुक्रवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने...

ख़बरें यह भी