गाजीपुर। करंडा क्षेत्र के कटरिया स्थित अरूणोदय मेमोरियल पब्लिक स्कूल में 29 मार्च को वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम और भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर विद्यालय परिसर में इन दिनों जबरदस्त हलचल और तैयारियों का माहौल देखने को मिल रहा है।
विद्यालय के प्रबंधक मानिंदर पाण्डेय ने बताया कि इस वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राएं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करेंगे। मंच पर नृत्य, संगीत और नाट्य प्रस्तुतियों की झलक दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देगी।
उन्होंने कहा कि समारोह को यादगार बनाने के लिए विद्यालय परिवार पूरी ताकत से जुटा हुआ है। कार्यक्रम में अभिभावकों, गणमान्य लोगों और क्षेत्रवासियों की बड़ी भागीदारी होने की उम्मीद है, जिससे पूरे इलाके में उत्सव जैसा माहौल बनेगा।
जरुर पढ़े







