गाजीपुर। सैदपुर थाना क्षेत्र के ईशनपुर भितरी गांव में शुक्रवार की सुबह 10 बजे के लगभग कलयुगी दामाद ने अपने चचेरे ससुर मुमताज अंसारी के ऊपर सिल (जिस पर मसाला पीसा जाता है) पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपित दामाद वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी निजामुद्दीन को पुलिस ने घटना स्थल से हिरासत में ले लिया। मृतक मुमताज अंसारी 62 वर्ष के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया हॆ। प्राप्त सूचना के अनुसार मृतक भितरी बाजार मे साइकिल पंचर बना कर जीविकोपार्जन का कार्य करता था। निमाजुद्दीन की पत्नी जैनफ( पुत्री इम्तियाज अंसारी) की मृत्यु 6 माह पूर्व हो गई थी। जैनफ के तीन बच्चे 6 वर्ष,4 वर्ष 2 वर्ष के हैं, जिन्हें मुमताज और इम्तियाज के घर लेने के लिए आए थे। आरोपित निजामुद्दीन एक बच्चे को घर ले जाना चाहता था। मना करने पर उसने सिल पत्थर से पीट पीट कर हत्या कर दिया। मृतक की पत्नी मैमून निशा ने तहरीर दी है। सैदपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि इस घटना की रिेपोर्ट दर्ज कर ली गयी है, हत्यारा शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
जरुर पढ़े







