16.9 C
Varanasi
Saturday, March 21, 2026
spot_img

गाजीपुर: मन की बात कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व मंत्री विजय मिश्रा बोले यही है नए भारत की सोच

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात को लेकर करंडा क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। रविवार को विशनपुरा गांव में किसान सिधार यादव के आवास पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, नेता और ग्रामीण शामिल हुए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री विजय मिश्रा ने प्रधानमंत्री के संवाद को जन-जन की आवाज बताया। उन्होंने कहा मन की बात केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक को जोड़ने वाली आत्मिक कड़ी है।

भाजपा का जमीनी जुड़ाव दिखा कार्यक्रम में:

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राणा सिंह, नेता अविनाश सिंह, पवन पांडेय, नितीश कुमार दुबे, और अमित कुमार सिंह गोलू की सक्रिय मौजूदगी रही। साथ ही भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष हर्ष सिंह, अमरेश गुप्ता, और आयोजक सिधार यादव ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

सुनाई मन की बात, जोड़े दिलों की बात:

सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक साथ बैठकर प्रधानमंत्री का संदेश सुना। कार्यक्रम में किसान, युवा, महिला और ग्रामीण विकास जैसे विषयों पर गहराई से चर्चा की गई।
ग्रामीणों ने भी प्रधानमंत्री की सोच की सराहना की और इसे देश को दिशा देने वाला संवाद बताया।

संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक समरसता का संदेश:

कार्यक्रम ने यह स्पष्ट कर दिया कि भाजपा न सिर्फ सत्ता की पार्टी है, बल्कि समाज के हर वर्ग से संवाद करने वाली विचारधारा है। नेताओं ने कहा कि मन की बात आम जनता की भागीदारी से लोकतंत्र को और मजबूत करता है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने वितरित किए लाभार्थियों को धनराशि स्वीकृति पत्र

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य 18 मार्च से चलकर 26 मार्च, 2026 तक...

ख़बरें यह भी