19.1 C
Varanasi
Saturday, March 21, 2026
spot_img

गाजीपुर: बिजली नहीं तो चैन नहीं! करंडा में ग्रामीणों ने किया पावर हाउस पर धरना प्रदर्शन

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाजीपुर। करंडा क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से त्रस्त ग्रामीणों का गुस्सा आखिरकार रविवार को फूट पड़ा। दर्जनों ग्रामीणों ने मैनपुर पावर हाउस पर धावा बोल दिया, परिसर में ताला जड़ दिया और बिजली विभाग के एक कर्मचारी को बंधक बना लिया। गुस्साए लोगों ने साफ कहा अब आश्वासन नहीं, समाधान चाहिए।
अंधेरे में डूबी फसलें और उम्मीदें ग्रामीणों का आरोप है कि करंडा क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बिजली आपूर्ति बेहद खराब है। रोज़ाना कई घंटे की अघोषित कटौती से न सिर्फ घरेलू जीवन अस्त-व्यस्त है, बल्कि किसान भी बर्बादी के कगार पर हैं। मोटरें बंद, नलकूप ठप और खेत सूखे पड़े हैं।
सुनवाई नहीं, तो सड़क ही सही
ग्रामीणों ने बताया कि कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन सिर्फ आश्वासन मिला अमल नहीं हुआ। इसीलिए आज मजबूरी में प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ा।
नेताओं और संगठनों की भी मौजूदगी
प्रदर्शन में क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह, भाजपा नेता अनुराग सिंह और गोलू सिंह भी मौजूद रहे। इन नेताओं ने भी बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया और ग्रामीणों की मांगों को जायज़ बताया।

प्रशासन पहुंचा मौके पर, मिला आश्वासन:

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अवर अभियंता विजय कुमार ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की और भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने वितरित किए लाभार्थियों को धनराशि स्वीकृति पत्र

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य 18 मार्च से चलकर 26 मार्च, 2026 तक...

ख़बरें यह भी