15.1 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: पूरे प्रदेश में 2425 मुख्य सेविकाओं और 13 फार्मासिस्टों को मिला नियुक्ति पत्र

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाजीपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा संचालित पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित मुख्य सेविकाओं एवं फार्मासिस्टो का नियुक्ति वितरण कार्यक्रम लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर कमलो द्वारा सम्पन्न हुआ। पूरे प्रदेश में 2425 मुख्य सेविकाओं एवं 13 फार्मासिस्टों को नियुक्त पत्र दिया गया। इस अवसर पर विकास भवन सभागार में लाईव प्रसारण के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा व सुना गया। जिसमें प्रदेशभर में हजारों अभ्यर्थियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नई नियुक्तियाँ प्रदेश की विकास यात्रा को नई गति देंगी।
जनपद स्तर पर नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम विकास भवन सभागार में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत,विशिष्ठ अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल के कर कमलो द्वारा किया गया। जिसमें जनपद की 63 आत्मनिर्भर महिलाओ को मुख्य सेविका के पद पर नियुक्त होने पर नियुक्ति पत्र उनके हार्थो में दिया गया। नियुक्ति पत्र पाकर महिलाओं के चहरे खिल उठे, जैसा मानो वो मुख्यमंत्री को कोटि-कोटि धन्यवाद दे रही हो।
कार्यक्रम के दौरान राज्य सभा सांसद अपने संबोधन में कहा कि यह नियुक्ति उत्तर प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों में ग्राउंड स्तर पर महिलाओं और बच्चों के विकास में सहायक होगी। उन्होने बताया कि महिला एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग में लम्बे समयान्तराल पर नियुक्तियॉ हुई है। आज उसका नियुक्ति पत्र प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ से वितरित किया गया है। जिसमें जनपद स्तर पर 63 मुख्य सेविका को नियुक्त पत्र वितरण करते हुए उन्हे बधाई दी तथा शुभकामाना के साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होने बताया कि पूरे प्रदेश में 2425 मुख्य सेविकाओं एवं 13 फार्मासिस्टो को पूरी पारदर्शिता एवं योग्यता के आधार पर चयनित कर नियुक्ति पत्र दिया गया है। जो सरकार की उपब्धियों को दर्शाता है। आज उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री एवं पूरा  देश प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ईमानदारी व कर्मठता के साथ विकसित भारत के तरफ बढ़ रहा है। उन्होने सभी आत्मनिर्भर बहनो से इस विकसित भारत में अपनी भूमिका का निर्वहन करने का आग्रह किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह  ने अपना संबोधन व्यक्त करते हुए कहा कि यह भर्ती बाल विकास पुष्टाहार विभाग में बड़े पैमाने पर हुई है,इसके माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को एक बड़ा रोजगार का अवसर प्राप्त हुआ है। उत्तर प्रदेश सरकार अपने मिशन रोजगार के तहत लगातार रोजगार के अवसर प्रदान कर रही है, इस नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम से प्रदेश में लगभग आठ लाख लोगों को पहले ही सरकारी नौकरी मिल चुकी है।
नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने नव चयनित मुख्य सेविकाओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। परियोजना निदेशक दीनदयाल वर्मा द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार सोनी, समस्त सी0डी0पी0ओ0 एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: रोडवेज में चालकों की भर्ती के लिए जारी हुआ टाइमटेबल

गाजीपुर। चालकों की कमी की पूर्ति के दृष्टिगत् स्थानीय स्तर पर संविदा चालक की भर्ती रोजगार मेला के माध्यम...

ख़बरें यह भी