21 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: गंगा घाट पर कड़ी चौकसी: गंगा तट पर राजस्व लेखपाल, प्रधान और आपदा मित्रों की तैनाती से नहीं दिखी कोई चूक

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े




गाजीपुर। करंडा क्षेत्र के लीलापुर गंगा घाट पर छठ पूजा के अवसर पर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। दोपहर से ही घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, लेकिन राजस्व विभाग के लेखपाल प्रदीप यादव, ग्राम प्रधान मनोज यादव, आपदा मित्र अखिलेश निषाद, मनचंदा उपाध्याय और स्थानीय प्रशासन की मुस्तैदी से पूरा माहौल अनुशासित बना रहा।
घाट पर सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतज़ाम रहे, प्रकाश व्यवस्था से लेकर साफ-सफाई तक हर बिंदु पर प्रशासन की सतर्क निगरानी दिखी। ग्राम प्रधान, आपदा मित्र और राजस्व कर्मियों ने खुद घाट पर मौजूद रहकर व्रतियों और श्रद्धालुओं की मदद की।
स्थानीय लोगों ने ग्राम प्रधान, आपदा मित्रों व प्रशासन की इस सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि इस बार छठ पूजा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में सम्पन्न हुई। आस्था और अनुशासन का ऐसा संगम लीलापुर घाट पर बरसों बाद देखने को मिला।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना नंदगंज पुलिस टीम को उल्लेखनीय...

ख़बरें यह भी