गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा द्वारा छठ महापर्व के दृष्टिगत जनपद के समस्त थाना क्षेत्रान्तर्गत घाटों आदि पर भ्रमणशील रहकर किए गए व्यवस्थाओं की निगरानी करते हुए क्षेत्र में ड्रोन कैमरे से बराबर निगरानी की जा रही थी।जनपद के विभिन्न धाटों पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और गोताखोर सुरक्षा की दृष्टि से लगे रहे । सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन द्वारा विशेष इंतजाम किए गये है । महापर्व के दौरान पुलिसबल द्वारा भ्रमणशील रहकर व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है ,उच्चाधिकारियों द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्थानीय पुलिस बल के साथ पूजा स्थलों का निरीक्षण किया जा रहा है । महोदय द्वारा शान्ति एवं कानून-व्यवस्था को बनाये रखने व त्योहारों को सुरक्षित व शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न कराने हेतु ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को श्रद्धालुओं के प्रति सहयोगात्मक एवं संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए सेवा भाव से ड्यूटी करने तथा उनकी सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए । लगातार अलग-अलग स्थानों पर गश्त करने हेतु निर्देशित किया गया ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके और श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो व महापर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके ।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी महोदय ,अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय व अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मय फोर्स मौजूद रहे ।
जरुर पढ़े







