गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के मौनी बाबा धाम पर छठ पूजा के दौरान प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में दिखा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच नायब तहसीलदार दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, करंडा थानाध्यक्ष राजनरायन और खिजिरपुर चौकी प्रभारी राजेश सिंह ने अपने पुलिस बल के साथ मोर्चा संभाल रखा था। पूरे घाट क्षेत्र में पुलिस और राजस्व टीम की कड़ी चौकसी देखने को मिली। वहीं भावी जिला पंचायत प्रत्याशी हरेंद्र यादव एवं राजस्व निरीक्षक रविंद्र गुप्ता लागातार एलाउसमेंट कर श्रधालुओं से अपील करते दिखें। राजस्व निरीक्षक रविंद्र गुप्ता, लेखपाल हरिकेश कुशवाहा, रोहित यादव और काशीनाथ यादव भी मौके पर डटे रहे। सभी अधिकारियों की सक्रियता से पूरा आयोजन बिना किसी अव्यवस्था के शांति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ।

घाट पर सफाई, प्रकाश और सुरक्षा व्यवस्था इतनी चुस्त रही कि श्रद्धालु भी कह उठे कि इस बार छठ पर प्रशासन की तैयारी वाकई काबिले-तारीफ रही। मौनी बाबा धाम पर प्रशासनिक टीम की फौलादी मौजूदगी ने अव्यवस्था की हर संभावना पर रोक लगा दी।









