12.1 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की दो अपाची बाइक व तमंचा संग दो शातिर दबोचे गए

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। करण्डा थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाई जा रही सख्त मुहिम के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की है। प्रभारी निरीक्षक राजनरायन की अगुवाई में बनी संयुक्त टीम ने थाना क्षेत्र के करकटपुर गंगा पुल के पास शानदार पुलिसिंग का परिचय देते हुए दो शातिर अपराधियों को चोरी की दो अपाची मोटरसाइकिल, एक अवैध देशी तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन व 630 रूपए नकद के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनके दो साथी मौके से भाग निकले।


प्रभारी निरीक्षक राजनरायन व चौकी प्रभारी बड़सरा जितेन्द्र उपाध्याय मय टीम क्षेत्र भ्रमण/रोकथाम अपराध में जुटे थे तभी मुखबिर खास से सूचना मिली कि धरम्मरपुर मार्ग के किनारे निर्माणाधीन मकान की सीढ़ी के पास चार युवक चोरी की बाइक खरीद-फरोख्त कर रहे हैं।
सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस जैसे ही मौके पर पहुँची, पुलिस को देखकर चार में से दो आरोपी भाग निकले। बाकी दो को पुलिस टीम ने दौड़ाकर दबोच लिया। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना नाम सागर चौधरी पुत्र जयप्रकाश चौधरी निवासी मलहपुरवा थाना करण्डा व अर्जुन सिंह पुत्र सत्येन्द्र सिंह निवासी ग्राम कुंड थाना भानस जनपद रोहतास बिहार बताया। वहीं फरार अभियुक्त संदेश चौधरी पुत्र मोहन निषाध, निवासी मलहपुरवा व अभिषेक उर्फ झब्बू चौधरी पुत्र बुद्धिराम चौधरी, निवासी मलहपुरवा थाना करंडा है।
एसएचओ राजनरायन और उनकी टीम की सतर्कता, सक्रियता और पुलिसिया अंदाज की वजह से अपराधियों की बड़ी साजिश विफल हुई। क्षेत्र में उनकी सटीक कार्रवाई की विशेष सराहना की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम प्रभारी निरीक्षक राजनरायन, उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार उपाध्याय चौकी प्रभारी बड़सरा, कांस्टेबल विरेंद्र यादव, कांस्टेबल बृजभान यादव, कांस्टेबल विवेक पांडेय, कांस्टेबल संजय कुमार, कांस्टेबल सत्येंद्र दुबे शामिल रहे।
करण्डा थाना पुलिस की इस कार्रवाई ने क्षेत्र के अपराधियों में खलबली मचा दी है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: भाजपा का लोकतंत्र और संविधान में विश्वास नहीं रह गया-  सपा जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सपा जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में...

ख़बरें यह भी