19.2 C
Varanasi
Saturday, February 28, 2026
spot_img

गाजीपुर: अनुशासन व सेवा भाव से निखरेगा छात्रों का व्यक्तित्व – सत्यप्रकाश यादव

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। जंगीपुर क्षेत्र स्थित आत्म प्रकाश आदर्श महाविद्यालय, अरशदपुर में आयोजित डीएलएड बीएड पांच दिवसीय स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण शिविर में छात्रों के सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर दिया गया। शिविर के दौरान अनुशासन, सेवा भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। प्रशिक्षण में खोज के चिन्ह, स्काउटिंग गेम, वस्तु पहचान, सिक्स एक्सरसाइज, ध्वजारोहण तथा रस्सी गांठ बांधने के तरीकों की जानकारी दी गई।
महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक सत्यप्रकाश यादव ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में स्काउट-गाइड प्रशिक्षण अत्यंत उपयोगी है। उन्होंने कहा कि खेल-खेल में दिया जाने वाला यह प्रशिक्षण बच्चों को अनुशासन, सहयोग और जिम्मेदारी का पाठ सिखाता है, जो उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव तैयार करता है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति अवार्ड प्राप्त करने वाले छात्रों को करियर में विशेष लाभ मिलता है और उनकी पहचान राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर बनती है।
जिला प्रशिक्षण आयुक्त रूपचंद यादव ने बताया कि शिविर में प्राथमिक चिकित्सा, आपदा प्रबंधन और बचाव कार्यों का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। साथ ही शारीरिक, मानसिक और नैतिक गुणों के विकास पर विस्तृत चर्चा की गई। शिविर के दौरान छात्रों को अनुशासन में रहकर राष्ट्र सेवा का संकल्प भी दिलाया गया।
कार्यक्रम में संचालक नितेश यादव, अफजाल मंसूरी, निप्पू सिंह, आलोक सिंह, आकाश राय, डॉ. सत्येंद्र यादव, अजीत कुशवाहा, अखंड प्रताप सिंह और प्रवीण यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: साइबर सेल गाजीपुर की मुस्तैदी रंग लाई: यूपीआई फ्रॉड के 58 हजार रुपये पीड़ित को वापस

गाजीपुर। जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर सेल गाजीपुर ने...

ख़बरें यह भी