19.2 C
Varanasi
Saturday, February 28, 2026
spot_img

गाजीपुर: साइबर सेल गाजीपुर की मुस्तैदी रंग लाई: यूपीआई फ्रॉड के 58 हजार रुपये पीड़ित को वापस

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर सेल गाजीपुर ने सराहनीय सफलता दर्ज की है। यूपीआई के माध्यम से ठगी का शिकार हुए शिकायतकर्ता अनुपम तिवारी पुत्र संजय तिवारी की 58,000 रुपये की धनराशि साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित रूप से वापस करा दी गई।
जानकारी के अनुसार ग्राम नोनहरा, थाना नोनहरा, जनपद गाजीपुर निवासी अनुपम तिवारी के साथ यूपीआई के जरिए साइबर फ्रॉड किया गया था। पीड़ित द्वारा बिना देरी किए NCRP पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई। सूचना मिलते ही साइबर सेल गाजीपुर सक्रिय हुआ और मामले की गंभीरता से जांच शुरू की।
साइबर सेल प्रभारी विवेक तिवारी के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 28 फरवरी को पीड़ित की पूरी 58,000 रुपये की धनराशि वापस कराई।
साइबर सेल की इस सटीक और प्रभावी कार्रवाई से आम नागरिकों में विश्वास बढ़ा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: दहेन्दू अंडरपास से वांछित बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बरेसर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई...

ख़बरें यह भी