गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बरेसर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 44/26, धारा 109(1) बीएनएस से संबंधित वांछित एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया।
28 फरवरी को उप निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा मय हमराह द्वारा दहेन्दू अंडरपास क्षेत्र में घेराबंदी कर उक्त बाल अपचारी को सुरक्षित रूप से पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। कार्रवाई पूर्णतः नियमानुसार की गई, जिसके बाद बाल अपचारी के विरुद्ध अग्रिम विधिक प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।
अभिरक्षा में लेने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा मय हमराह, थाना बरेसर, जनपद गाजीपुर शामिल रहे।
जरुर पढ़े







