23.2 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: पत्नी से विवाद के बाद वृद्ध ने लगाई फांसी, गांव में मचा कोहराम

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाजीपुर। नोनहरा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में पारिवारिक कलह एक दर्दनाक मोड़ पर आ गया। मंगलवार की रात 60 वर्षीय वृद्ध गोरख पांडेय ने पत्नी से विवाद के बाद घर से निकलकर शीशम के पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
गांव के स्वर्गीय स्वरूप पांडेय के पुत्र गोरख पांडेय का मंगलवार रात भोजन के बाद पत्नी से कहासुनी हो गई। विवाद के बाद वे चुपचाप घर से बाहर निकल गए। देर रात पत्नी नींद में चली गई और सुबह गांव वालों की नजर खेत के पास पेड़ से लटके शव पर पड़ी।
सुबह करीब 6 बजे जब ग्रामीण शौच के लिए खेतों की ओर गए, तो यह हृदयविदारक दृश्य देख सन्न रह गए। देखते ही देखते गांव में यह खबर आग की तरह फैल गई और सैकड़ों की संख्या में लोग घटनास्थल पर उमड़ पड़े।
गोरख पांडेय गांव में अपनी पत्नी के साथ रहते थे, जबकि उनका बेटा दीपक पांडेय बनारस में अपनी पत्नी के साथ निजी नौकरी करता है।
सूचना मिलते ही नोनहरा थानाध्यक्ष दीपक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष के मुताबिक, मृतक के पुत्र की तहरीर पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: रोडवेज में चालकों की भर्ती के लिए जारी हुआ टाइमटेबल

गाजीपुर। चालकों की कमी की पूर्ति के दृष्टिगत् स्थानीय स्तर पर संविदा चालक की भर्ती रोजगार मेला के माध्यम...

ख़बरें यह भी