26.1 C
Varanasi
Wednesday, March 25, 2026
spot_img

गाजीपुर: हाइवे पर गैस टैंकर पलटने से सड़क जाम

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। नोनहरा थाना के शाहबाज कुली के पास बुधवार की भोर एचएन 31 पर पटना से प्रयागराज जा रहा गैस टैंकर ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके चलते हाइवे घंटो जाम रहा। पुलिस के पहुंचने पर किसी तरह छोटी गाड़ियों को निकाला जा रहा था। जानकारी के अनुसार बक्सर की ओर से एक गैस टैंकर प्रयागराज जा रहा था। भोर में शहबाजकुली के पास किसी वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। टैंकर पलटते ही चालक भदोही के तलिया निवासी अजीत यादव कूद कर अपनी जान बचा लिया। यह संयोग रहा कि भोर का समय होने के कारण सड़क पर यातायात कम था। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। सड़क पर टैंकर पलटने से गाजीपुर , बलिया- बक्सर मार्ग जाम हो गया।जिससे कठवामोड़ से शाहबाजपुर तक गाड़ियों की लंबी कतारें लग गयी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दीपक कुमार पुलिस रर्मियों के साथ शहबाजकुली पहुंच गये। पुलिस ने सभी गाडियों को नोनहरा की तरफ मोड़ दिया था। जिससे जाम न लगे। इसके बाद पुलिस ने क्रेन मंगवाकर टैंकर सड़क से हटवाया। पांच घंटे बाद यातायात बहाल हुआ।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: हौसला बुलंद चोरों का तांडव: पुलिस चौकी के महज कुछ ही दूर पांच घरों में लाखों की चोरी

गाजीपुर। मरदह थाना क्षेत्र में चोरो के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब उन्हें पुलिस का...

ख़बरें यह भी