गाजीपुर। थाना दुल्लहपुर पुलिस ने अपराध पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मुकदमा संख्या 203/25 धारा 191(2), 191(3), 109, 333, 61(2), 105 बीएनएस में वांछित चल रहे अभियुक्त जितेन्द्र उर्फ जित्तू पुत्र चन्द्रजीत यादव निवासी ग्राम सुल्तानपुर थाना दुल्लहपुर को विथरिया नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस टीम ने उसे पकड़कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कमलेश कुमार मय हमराह तथा उप निरीक्षक मो0 इस्लाम मय हमराह थाना दुल्लहपुर शामिल रहे।
जरुर पढ़े







