9.4 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: करंडा में मासूम से दरिंदगी, आरोपी फरार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


कोचिंग पढ़ाने के बहाने सात वर्षीय बच्ची बनी हवस का शिकार

गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के एक गांव से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। सात साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया।
पुलिस के मुताबिक बच्ची पढ़ाई करने आरोपी की बहन के घर गई थी। बहन की गैरमौजूदगी में आरोपी ने झांसा दिया कि कोचिंग हम पढ़ा देंगे और उसी दौरान मासूम को अपनी हवस का शिकार बना डाला।
वारदात से गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। प्रभारी थानाध्यक्ष जितेंद्र उपाध्याय ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। नामजद एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: रोडवेज में चालकों की भर्ती के लिए जारी हुआ टाइमटेबल

गाजीपुर। चालकों की कमी की पूर्ति के दृष्टिगत् स्थानीय स्तर पर संविदा चालक की भर्ती रोजगार मेला के माध्यम...

ख़बरें यह भी