गाजीपुर। अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान में करण्डा थाना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक अखिलेश यादव मय पुलिस टीम ने फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को पकड़कर कार्रवाई दर्ज की है। उप निरीक्षक अखिलेश यादव अपनी टीम के साथ क्षेत्र में रोकथाम जुर्म-जरायम एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग में थे। इसी बीच मुखबिर खास से सूचना मिली कि दहेज हत्या के आरोपी जो थाना करण्डा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 224/2025 , धारा 85, 80(2), 115(2) BNS व 3/4 DP ACT में वांछित अभियुक्त मोनू पाण्डेय अपने घर ग्राम चकिया में मौजूद है।
सूचना सही मिलने की आशंका पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। घेराबंदी कर दबिश दी गई तो अभियुक्त मोनू पाण्डेय( 21) पुत्र स्व0 राकेश पाण्डेय, को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अखिलेश यादव, थाना करण्डा, हेड कांस्टेबल मनोज यादव, चौकी खिजिरपुर, कांस्टेबल शुभम कुमार, थाना करण्डा, कांस्टेबल विरेंद्र यादव, चौकी खिजिरपुर शामिल रहे।








