गाजीपुर। करंडा ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत लीलापुर के ग्राम प्रधान मनोज यादव ने गरीब और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए।
ग्राम प्रधान मनोज यादव ने बताया कि सरकार द्वारा दिया गया कंबल विशेष रूप से उन लोगों के लिए है जिन्हें इनकी सबसे अधिक आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पिछले कई वर्षों से ठंड में कंबल जरूरतमंदों को दिया जाता है। ग्राम प्रधान के मुताबिक, ग्राम सभा में जो भी आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध होती है उन्हें जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाता है। कंबल पाकर गरीब और जरूरतमंद लोगों के चेहरे पर खुशी दिखाई दिया।









