10.4 C
Varanasi
Sunday, February 8, 2026
spot_img

गाजीपुर: पेड़ से लटकता मिला युवक का शव: हत्या की आशंका, तफ्तीश में जुटी पुलिस

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। गहमर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रायसेनपुर गांव के बाहर कर्मनाशा नदी के तट पर रविवार की तड़के सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची गहमर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
मृतक की पहचान रायसेनपुर गांव निवासी 22 वर्षीय मिथिलेश पाल पुत्र रमेश पाल के रूप में हुई है। वह पेशे से ड्राइवर था और तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। परिजनों के अनुसार उसके पिता बाहर रहकर काम करते हैं, जबकि मां पिछले दो माह से बीमार होकर बिस्तर पर हैं।
घटनास्थल पर जिस डाल से शव लटका मिला, उसके ठीक ऊपर वाली डाल पर मृतक का मोबाइल फोन बरामद हुआ है। इस स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों के साथ पुलिस भी हत्या की आशंका जता रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: भाजपा का लोकतंत्र और संविधान में विश्वास नहीं रह गया-  सपा जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सपा जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में...

ख़बरें यह भी