10.2 C
Varanasi
Friday, February 6, 2026
spot_img

गाजीपुर:  7 साल की मासूम से दरिंदगी करने वाला आरोपी को पुलिस ने दबोचा

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाजीपुर। अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए करण्डा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 7 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने वाले दरिंदे को गिरफ्तार कर लिया है।
तहरीर के मुताबिक आरोपी ने बच्ची को कोचिंग पढ़ाने के बहाने बुलाकर उसके साथ बलात्कार किया, थप्पड़ मारा और जान से मारने की धमकी दी। इस जघन्य कृत्य से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। मामले में थाना करण्डा पर मुकदमा अपराध संख्या 180/2025 धारा 65(2)/115(2)/351(3) बीएनएस व 5m/6 पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग दर्ज हुआ था।
तेज कार्रवाई करते हुए उ0नि0 जितेन्द्र कुमार उपाध्याय मय पुलिस बल ने 28 सितम्बर को मुखबिर खास की सूचना पर धरम्मरपुर चौराहे से आरोपी मुलायम यादव(25)  पुत्र बृजराज यादव निवासी सोकनी थाना करण्डा, जनपद गाजीपुर है।
गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है तथा उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में
उप निरीक्षक जितेन्द्र कुमार उपाध्याय मय हमराह, थाना करण्डा शामिल रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: रोडवेज में चालकों की भर्ती के लिए जारी हुआ टाइमटेबल

गाजीपुर। चालकों की कमी की पूर्ति के दृष्टिगत् स्थानीय स्तर पर संविदा चालक की भर्ती रोजगार मेला के माध्यम...

ख़बरें यह भी