21 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: आईएएस संतोष वर्मा की विवादित टिप्पणी पर गाज़ीपुर में फूटा आक्रोश: ब्राह्मण संगठनों ने सौंपा ज्ञापन,‌पुतला दहन कर जताया कड़ा विरोध

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाज़ीपुर। आईएएस संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज की बेटियों को लेकर की गई आपत्तिजनक, स्त्री-विरोधी एवं जातीय विद्वेष फैलाने वाली टिप्पणी के खिलाफ आज गाज़ीपुर में ब्राह्मण संगठनों का ज़ोरदार विरोध फूट पड़ा। राष्ट्रवादी जन संग्रह पार्टी, भारतीय लोक वाणी पार्टी, ब्राह्मण रक्षा दल सहित कई ब्राह्मण एवं सामाजिक संगठनों ने एकजुट होकर जिलाधिकारी गाज़ीपुर को कठोर कार्रवाई की मांग वाला ज्ञापन सौंपा।
विरोध दर्ज कराने के लिए राष्ट्रवादी जन संग्रह पार्टी ने पीजी कॉलेज चौराहे पर आईएएस संतोष वर्मा का पुतला दहन किया। संगठनों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यह बयान “मेरे बेटे को कोई ब्राह्मण अपनी बेटी दान न कर दे या उससे संबंध न बना दे, तब तक आरक्षण मिलना चाहिए,”
महिलाओं की गरिमा, ब्राह्मण समाज के सम्मान और सामाजिक सौहार्द पर सीधा हमला है, जिसे किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुख्य माँगें:

– आईएएस संतोष वर्मा पर तत्काल आपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाए।
– विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु उन्हें अविलंब हिरासत में लिया जाए।
– महिलाओं के सम्मान और सामाजिक शांति के विरुद्ध दिए गए बयान पर कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
संयुक्त वक्तव्य में संगठनों ने कहा कि
“यह केवल ब्राह्मण समाज नहीं, बल्कि पूरे देश की बेटियों के सम्मान का सवाल है। ऐसे अधिकारी का प्रशासन में बने रहना लोकतांत्रिक मर्यादा और सामाजिक शांति दोनों के लिए खतरा है।”
ज्ञापन देने के दौरान राष्ट्रवादी जन संग्रह पार्टी, भारतीय लोक वाणी पार्टी, ब्राह्मण जनसेवा मंच, राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ तथा अन्य संगठनों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
मुख्य रूप से उपस्थित रहे:
राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय (राष्ट्रीय अध्यक्ष – RJSP), मनेन्द्र कुमार द्विवेदी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष – भारतीय लोक वाणी पार्टी), संतोष कुमार पाण्डेय, अभिषेक तिवारी (जिलाध्यक्ष RJSP), अजीत उपाध्याय, मिट्ठू पाण्डेय, शुभम् शर्मा, उदयभान दुबे, संदीप दुबे, अभिषेक तिवारी (जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा RJSP) सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं ब्राह्मण समाज के लोग।
संगठनों ने प्रशासन को स्पष्ट कहा कि यदि तय समय में कार्रवाई नहीं की गई तो वे लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक जन आंदोलन की शुरुआत करेंगे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना नंदगंज पुलिस टीम को उल्लेखनीय...

ख़बरें यह भी