16.6 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाज़ीपुर: एएनटीएफ व दिलदारनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बिहार भेजी जा रही 80 लाख की हेरोइन पकड़ी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



पुलिस ने चार अंतरराज्यीय तस्कर को दबोचा

गाज़ीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ गाज़ीपुर तथा थाना दिलदारनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को एक बड़ी सफलता प्राप्त की। पुलिस ने बिहार से जुड़े मादक पदार्थ तस्करों के सक्रिय गैंग का भंडाफोड़ करते हुए 412 ग्राम अवैध हेरोइन अनुमानित कीमत लगभग 80 लाख रुपए के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया। टीम ने मौके से एक मोटरसाइकिल, चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन एवं 2025 रूपये नकद भी बरामद किया।
संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर दिलदारनगर रेलवे स्टेशन गेट के बाहर, पोस्ट ऑफिस के बगल स्थित सरकारी हैंडपंप के पास घेराबंदी कर चारों तस्करों को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान धर्मेन्द्र कुमार( 26) पुत्र राजकुमार, निवासी मठिया मोड़ नई बाजार, थाना बक्सर, बिहार, विपिन पासवान (29) पुत्र मनी पासवान, निवासी दुल्लहपुर, थाना सेमरी, बक्सर, बिहार, दिव्यांशू प्रसाद( 19) पुत्र अनिल कुमार, निवासी कस्बा नई बाजार, थाना बक्सर, बिहार, साहिल खान (19)  पुत्र शहनवाज खान, निवासी चित्रकोनी, थाना दिलदारनगर हैं।



तस्करों ने उगला राज:

पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे गाज़ीपुर के शेरू खान पुत्र बाला खान नामक व्यक्ति से सस्ते दामों में हेरोइन खरीदते थे और उसे लेकर बिहार के बक्सर क्षेत्र में बेचते थे। बिक्री से होने वाला मुनाफा आपस में बाँटा जाता था। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह लगातार सक्रिय था और इसी कड़ी में आज हेरोइन लेकर बिहार जा रहा था, तभी संयुक्त टीम ने इन्हें दबोच लिया।
मामले में थाना दिलदारनगर पर मु.अ.सं. 232/25 धारा 8/21/29/60 NDPS एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

गिरफ्तार करने वाली टीम:

प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र नाथ सिंह, थाना एएनटीएफ, गाज़ीपुर, मय पुलिस टीम, उपनिरीक्षक सत्यनारायण शुक्ला, थाना दिलदारनगर, मय टीम शामिल रहे।
पुलिस की इस कार्रवाई से अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह को बड़ा झटका लगा है। जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान आगे और सख्त रूप से जारी रहेगा।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: भाजपा का लोकतंत्र और संविधान में विश्वास नहीं रह गया-  सपा जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सपा जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में...

ख़बरें यह भी