31.1 C
Varanasi
Tuesday, March 31, 2026
spot_img

गाजीपुर में यूपी-112 का मेगा जन-जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक व LED वैन से लोगों को किया गया जागरूक

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। जनपद में आपात सेवाओं के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जनपदीय पुलिस द्वारा यूपी-112 का व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। यह अभियान पुलिस महानिदेशक यूपी-112 श्रीमती नीरा रावत के निर्देशन तथा एएसपी ग्रामीण/नोडल अधिकारी डायल-112 के पर्यवेक्षण में आयोजित किया गया।
यूपी-112 मुख्यालय, लखनऊ से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जनपद गाजीपुर के डायल-112 प्रभारी एवं आपात सेवा यूपी-112 के नोडल प्रभारी के नेतृत्व में टीम द्वारा 29 व 30 दिसम्बर 2025 को जनपद के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर नुक्कड़ नाटक, गीत-संगीत एवं एलईडी वैन के माध्यम से आमजन को जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान पीजी कॉलेज चौराहा, रेलवे स्टेशन गाजीपुर एवं तहसील मुहम्मदाबाद सहित भीड़भाड़ वाले स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को डायल-112 की सेवाओं, कॉल रिस्पॉन्स सिस्टम, महिला सुरक्षा, नाइट एस्कॉर्ट सेवा तथा आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल भाषा में समझाया गया।
नुक्कड़ नाटक के पात्रों ने वास्तविक जीवन की आपात परिस्थितियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करते हुए यह बताया कि अपराध, दुर्घटना या स्वास्थ्य संबंधी आपातकाल में यूपी-112 पर कॉल कर कैसे त्वरित सहायता प्राप्त की जा सकती है। एलईडी वैन पर प्रदर्शित संदेशों के माध्यम से सीधे संवाद स्थापित कर लोगों का भरोसा मजबूत किया गया। कार्यक्रम के दौरान सहभागिता करने वाले नागरिकों को उपहार देकर सम्मानित भी किया गया।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह संदेश देना रहा कि यूपी-112 का उपयोग करना हर नागरिक का अधिकार है और यह समय पर सहायता प्राप्त करने का सशक्त माध्यम है। अभियान का लक्ष्य जागरूकता बढ़ाना, सुरक्षा का भाव विकसित करना तथा अपराधों की रोकथाम के लिए नागरिकों को सतर्क करना है।
उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप, आपात सेवा यूपी-112 एवं उत्तर प्रदेश पुलिस की सेवाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार निरंतर किया जा रहा है, ताकि आम जनता—विशेषकर छात्र-छात्राएं, महिलाएं एवं पुरुष—किसी भी आपात स्थिति में बिना हिचक 112 पर कॉल करें।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: MLC विशाल सिंह चंचल के प्रयास से अंधऊ- चौकिया बाईपास फोरलेन के निर्माण के लिए मिले कुल 39 करोड़ 48 लाख

गाजीपुर। जनपद के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में अंधऊ बाईपास रोड के निर्माण को मंजूरी मिल गई...

ख़बरें यह भी