31.1 C
Varanasi
Tuesday, March 31, 2026
spot_img

गाजीपुर: रिहायशी झोपड़ी में आग लगने से हजारों का सामान जलकर ख़ाक

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। सदर ब्लाक के बयपुर देवकली गांव के मठियापुरा में सोमवार की सुबह आग लगने से पांच रिहायशी झोपड़ी में आग लगने से गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया।इस अग्निकांड में हजारों का सामान जल कर राख हो गया।बताया जाता है कि मठियापुरा में सुबह अंगीठी से झोपड़ी मे आग लग गई।देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गई। देखते ही देखते आग पास के कई झोपड़ी को चपेट में ले लिया। आग की लपटे देख गांव के लोग दौड़ कर आग बुझाने लगे। लोगों ने इसकी जानकारी अग्निशमन को दी। सूचना मिलते ही फायर के कर्मचारी मौके पर पहुंच गये। ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाया गया। इस आग में पांच रिहायशी झोपडी जल गई। झोपड़ी में रखा हजारों का सामान जल गया। इस आग में कमली देवी के गुमटी व झोपड़ी में रखा गृहस्थि का सारा सामान,गिरजा देवी,जगदीश, कुमार तथा सुरेंद्र की झोपड़ी में रखा गृहस्थि का सारा सामान जल गया। आग की जानकारी होने पर राजस्व कर्मचारी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: MLC विशाल सिंह चंचल के प्रयास से अंधऊ- चौकिया बाईपास फोरलेन के निर्माण के लिए मिले कुल 39 करोड़ 48 लाख

गाजीपुर। जनपद के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में अंधऊ बाईपास रोड के निर्माण को मंजूरी मिल गई...

ख़बरें यह भी