39.5 C
Varanasi
Tuesday, March 31, 2026
spot_img

गाजीपुर: रंगारंग प्रस्तुतियों से सजा वार्षिकोत्सव: अरूणोदय मेमोरियल पब्लिक स्कूल में बच्चों ने देशभक्ति गाना पर किया नृत्य

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। करंडा क्षेत्र के कटरिया स्थित अरूणोदय मेमोरियल पब्लिक स्कूल में रविवार की शाम में छात्र – छात्राओं ने आकर्षक संस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया। छात्र – छात्राओं ने आकर्षक और मनोरंजक रंगारंग कार्यक्रम जैसे लोकगीत,धोबिया गीत, देशभक्ति गानों पर नृत्य, नाटक और मोबाईल के दुष्प्रभाव जैसे समसमायिक मुद्दों को प्रस्तुत कर समा बांध दिया। जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक जैकिशन शाहू रहे। मुख्य अतिथि ने विद्यालय के प्रबंधक मानिंदर पाण्डेय को बधाई देते हुए कहा कि करंडा क्षेत्र रिषि मुनियो का क्षेत्र रहा है उन्होंने बच्चों के प्रतिभा को देखकर सराहना करते हुए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि ऐसे ही विद्यालय से पढ़कर बच्चे वैज्ञानिक, अफसर, जज, राजनेता निकलते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन बच्चों की प्रतिभा को निखारते हैं और उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दौरान खेल में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों के प्रबंधक द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया गया। वहीं एक छात्र को नावोदय विद्यालय में चयन होने पर प्रबंधक द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रबंधक मानिंदर पाण्डेय ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह विद्यालय का 16वां वार्षिकोत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस विद्यालय से प्रत्येक वर्ष कोई न कोई बच्चा का चयन‌ नवोदय विद्यालय या सैनिक विद्यालय में होता है। उन्होंने कहा कि बच्चों के अंदर देश भावना तो होना ही चाहिए।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: MLC विशाल सिंह चंचल के प्रयास से अंधऊ- चौकिया बाईपास फोरलेन के निर्माण के लिए मिले कुल 39 करोड़ 48 लाख

गाजीपुर। जनपद के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में अंधऊ बाईपास रोड के निर्माण को मंजूरी मिल गई...

ख़बरें यह भी