9.4 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: आपदा मित्रों का दमदार प्रदर्शन: 8 सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन, बीमा 20 लाख और स्थायी कर्मचारी का दर्जा शामिल

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाजीपुर। लंका मैदान से कचहरी स्थित डीएम कार्यालय तक पैदल मार्च कर उत्तर प्रदेश आपदा मित्र एसोसिएशन, गाजीपुर ने अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में आपदा मित्र और सखियाँ शामिल रहीं।
नेशनल आपदा मित्र एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि ज्ञापन में मुख्य रूप से बीमा राशि को ₹5 लाख से बढ़ाकर ₹20 लाख, आपदा मित्रों को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) का स्थायी कर्मचारी घोषित करने, और मासिक न्यूनतम वेतन ₹26,910 तय करने की मांग की गई।
इसके अतिरिक्त उन्होंने स्वास्थ्य बीमा, ईएसआई, पीएफ, रिटायरमेंट जैसी सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं, और लंबे समय से लंबित बकाया मानदेय के तत्काल भुगतान की भी पुरज़ोर मांग की।
जिला अध्यक्ष संजय भारती ने कहा कि आपदा के समय सबसे पहले मौके पर पहुंचने वाले ये स्वयंसेवक जान जोखिम में डालकर काम करते हैं, लेकिन आज भी इन्हें न वेतनमान मिला है, न सुरक्षा का भरोसा।
इस प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष रामबचन राजभर, संयुक्त मंत्री अजित सिंह यादव, मीडिया प्रभारी इंद्रजीत यादव, जिला सचिव गोरख प्रसाद, उपाध्यक्ष आशा गुप्ता, और कार्यकर्ता चंद्रहास, सुभाष, ईश्वर चंद्र भारती, विक्की, बबलू, किशन, अखिलेश निषाद, अमित, मनचंदा उपाध्याय, अनिल, राधेश्याम, प्रमोद, राम भरोसे सहित अन्य जिलों से आए आपदा मित्रों ने भाग लिया।
आपदा मित्रों की यह आवाज़ अब सरकार तक पहुंचे, यही उनकी अपेक्षा है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: रोडवेज में चालकों की भर्ती के लिए जारी हुआ टाइमटेबल

गाजीपुर। चालकों की कमी की पूर्ति के दृष्टिगत् स्थानीय स्तर पर संविदा चालक की भर्ती रोजगार मेला के माध्यम...

ख़बरें यह भी