36.2 C
Varanasi
Sunday, March 8, 2026
spot_img

गाजीपुर: सात पंचायत सहायक ड्यूटी से गायब, एडीओ पंचायत ने नोटिस थमाकर मचाया हड़कंप

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े


गाज़ीपुर। करंडा ब्लॉक में पंचायत सहायकों की मनमानी और लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। एडीओ पंचायत जयप्रकाश पांडेय के औचक निरीक्षण में सात पंचायत सहायक पंचायत भवन से नदारद मिले। शुक्रवार को खिजिरपुर, मदनपुर, सोनहरिया, सुआपुर, चोचकपुर, नारायनपुर और भवानीपुर पंचायत के सहायक मौके पर नहीं दिखे। ग्रामीणों की सुविधाओं और योजनाओं की देखरेख का जिम्मा संभालने वाले ये पंचायत सहायक अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़कर ड्यूटी से गायब रहे। इस लापरवाही पर एडीओ पंचायत ने सख्ती दिखाते हुए सभी के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया। साथ ही तीन सचिवों से भी जवाब-तलब किया गया है। सूत्रों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब पंचायत सहायक ड्यूटी से नदारद मिले हों। आए दिन पंचायत भवनों पर उनकी अनुपस्थिति से ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाई होती है। अचानक हुई इस कार्रवाई से पंचायत सहायकों के बीच खलबली मची हुई है। ब्लॉक में अब चर्चा तेज़ है कि क्या अनुपस्थित पाए गए सहायकों पर आगे और बड़ी कार्रवाई होगी।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

पति ने दो मासूम बच्चों की हत्या कर खुद की आत्महत्या, गाज़ीपुर से जुड़ा तार

महराजगंज जिले के नौतनवा कस्बे में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां सशस्त्र सीमा...

ख़बरें यह भी