गाजीपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कासिमाबाद पुलिस ने मंगलवार को सफलता हासिल की। थाना कासिमाबाद के उप निरीक्षक पुष्पेशचन्द्र दुबे ने हमराह टीम संग मुखबिर की सूचना पर ग्राम बांका खास में दबिश दी और वहां से तीन वांछित अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। ये तीनों आरोपी थाना कासिमाबाद पर दर्ज मु0अ0सं0 361/25 धारा 115(2)/333/118(1)/324(4)/109(1)/3(6) बीएनएस में फरार चल रहे थे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इन्हें थाने लाकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार अभियुक्त रामबली राजभर, पुत्र जालेन्द्र राजभर, ग्राम बहादुरगंज, राजन साहनी, पुत्र केदार साहनी, ग्राम मल्लाह टोली बहादुरगंज, लालबाबू मौर्य, पुत्र अजय मौर्य, ग्राम बांका खास है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की आपराधिक पृष्ठभूमि क्रमशः रामबली राजभर – आबकारी अधिनियम सहित कई गंभीर मामलों में वांछित, राजन साहनी – हालिया मुकदमों में नामजद आरोपी, लालबाबू मौर्य – SC/ST एक्ट सहित दर्जनों मुकदमों में अभियुक्त है।
पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी फरार आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
जरुर पढ़े







