15.1 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: पुरानी रंजिश में दबंगो ने की दो युवको की पिटाई: आक्रोशित ग्रामीणो ने किया बवाल, शातिर गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। नोनहरा थाना के पारा गांव में रविवार को दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर एक पक्ष के दबंगो ने दूसरे पक्ष के दो युवको मारपीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलो को तत्‍काल इलाज के लिए मेडिकल कालेज लाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक पारा गांव निवासी हसन, जो टेंट हाउस चलाते हैं और बड़ौरा में पेट्रोल पंप चलाने वाले मुस्ताक के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी तनातनी के बीच मुस्ताक का बेटा शनिवार की रात अपने तीन दोस्तों को लखनऊ नंबर की कार से गांव ले आया।सुबह होते ही मुस्ताक के बेटे और उसके साथियों ने हसन के पुत्र पप्पू और नवल की बेरहमी से पिटाई कर दी। दोनों को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कालेज के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पप्पू की स्थिति चिंताजनक देख डाक्टरों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया।घटना के बाद तीनों हमलावर मुस्ताक के घर में छिप गए। सुबह जब पुलिस पहुंची तो परिवार वालों ने उनके घर में न होने की बात कही, लेकिन ग्रामीणों ने विरोध करते हुए बदमाशों को घर के अंदर ही बताया। इसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और घर में घुसकर तीनों को बाहर निकाल लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर खंभे में बांध दिया।ग्रामीणों के अनुसार बदमाशों के पास असलहा भी था। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों बदमाशों को हिरासत में लेने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण उग्र हो गए। काफी मशक्कत के बाद पुलिस तीनों को किसी तरह गाड़ी में बैठाकर थाने ले आई। उग्र ग्रामीणों ने बदमाशों की स्कार्पियो और स्विफ्ट डिजायर कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।गांव में तनाव को देखते हुए कासिमाबाद, बिरनो, जंगीपुर और नोनहरा थाने की पुलिस भारी फोर्स के साथ पहुंच गई। फोर्स आते ही गांव के लोग घरों में छिपने लगे। हालात नियंत्रित करने के लिए सदर एसडीएम रविश गुप्ता और सीओ कासिमाबाद भी मौके पर पहुंचे। पुलिस गांव में सतर्कता बढ़ाए हुए है। स्थिति फिलहाल नियंत्रण में बताई जा रही है।अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि पीडि़त के तहरीर पर पुलिस ने अपराधियो को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही कर रही है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: रोडवेज में चालकों की भर्ती के लिए जारी हुआ टाइमटेबल

गाजीपुर। चालकों की कमी की पूर्ति के दृष्टिगत् स्थानीय स्तर पर संविदा चालक की भर्ती रोजगार मेला के माध्यम...

ख़बरें यह भी