31.1 C
Varanasi
Tuesday, March 31, 2026
spot_img

गाजीपुर: नकाबपोश हमलावरों ने युवक को मारपीट कर किया घायल

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। चार नकाबपोश हमलावरों ने सोमवार की देर रात एक नवयुवक को लाठी-डंडों से पीटकर जख्मी कर दिया। पीड़ित ने पैर में गोली मारने का भी आरोप लगाया है। यह वारदात सादात थाना क्षेत्र के कटयां गांव में सोमवार देर शाम में घटी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सैदपुर भेज कर मामले की जांच में जुट गयी। बताते चलें कि यह घटना कटयां गांव के सेवानिवृत्त रेलवे गार्ड गोरखनाथ राय के घर पर घटी। गोरखनाथ राय की पुत्री उषा राय ने बताया कि घायल सूर्यांश उर्फ आकाश राय (25 वर्ष) उनका पुत्र है। वह सोमवार रात करीब आठ बजे अहाते में बंधी भैंस की रस्सी खुलने की सम्भावना पर  भैंस को पुनः बांधने के लिए अहाते में गया। उसी दौरान मुंह बांधे चार हमलावरों ने उस पर लाठी डंडे से हमला कर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गये। पीड़ित सूर्यांश के अनुसार, हमलावरों ने  उसके पैर में गोली भी मारी, जिससे वह जमीन पर गिर गया। उषा राय ने इसे आपसी जमीनी विवाद का मामला बताया है। प्रभारी थानाध्यक्ष सादात सुरेंद्र राम मिश्रा ने बताया कि इस घटना की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जायेगी।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: MLC विशाल सिंह चंचल के प्रयास से अंधऊ- चौकिया बाईपास फोरलेन के निर्माण के लिए मिले कुल 39 करोड़ 48 लाख

गाजीपुर। जनपद के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में अंधऊ बाईपास रोड के निर्माण को मंजूरी मिल गई...

ख़बरें यह भी