26.1 C
Varanasi
Saturday, February 7, 2026
spot_img

गाजीपुर: गंगा नदी में मिला अज्ञात महिला का क्षत विक्षत शव, हाथ पर LOVE लिखा टैटू और हरा सिल्की सूट ही पहचान का एकमात्र सहारा

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। सैदपुर थानाक्षेत्र के मीरपुर तिरवाह गाँव के सामने गंगा नदी में एक अज्ञात महिला का शव फंसा हुआ मिला। जिसके चलते सनसनी फैल गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त न हो सकी। उसकी उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है और उसने हरे रंग का पूरी बांह का सिल्की सूट पहना था। उसके हाथ पर अंग्रेजी में लव लिखा हुआ टैटू बना था। उसके गले का मंगलसूत्र पानी की वजह से उसके मुंह तक आ गया था और मुंह फूल जाने से नाक के पास से फंस गया था। शव देखकर लग रहा था कि उसकी मौत करीब 1 हफ्ते पहले हुई होगी। पानी में होने से कई जगह जंतुओं ने उसे खाया था। कोतवाली योगेंद्र सिंह ने बताया कि शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: ट्रैक्टर के धक्के से साईकिल सवार की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम

गाजीपुर। रेवतीपुर थाना क्षेत्र के उतरौली चट्टी के पास शनिवार को ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से साइकिल...

ख़बरें यह भी