गाजीपुर। पुलिस सेवा में 60 वर्ष की अधिवर्षता आयु (कार्यकाल) पूर्ण होने पर पुलिस उपाधीक्षक भरत कुमार गौतम, आरक्षी ना0पु0 जगदीश सिंह यादव कुक देवनाथ कुशवाहा को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाईन गाजीपुर में आयोजित विदाई समारोह में अंग वस्त्र के साथ पुष्प माला पहनाकर तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । पुलिस बल में इनके योगदान के लिए पुलिस परिवार की ओर से पुलिस अधीक्षक द्वारा इनके उज्जवल भविष्य एवं हमेशा स्वस्थ रहने की कामना की गई। सम्मानित किया गया तथा सेवानिवृत्ति के पश्चात् अग्रिम जीवन हेतु शुभकामनायें दी गयी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, प्रतिसार निरीक्षक एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण व सेवानिवृत्त हुए अधि0/कर्मियों के परिजन उपस्थित रहे।









