10.4 C
Varanasi
Sunday, February 8, 2026
spot_img

गाजीपुर: तमंचा-कारतूस संग दो शातिर को पुलिस ने दबोचा

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े



गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जमानिया पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मु0अ0सं0 466/2025 धारा 303(2) बीएनएस में वांछित दो अभियुक्तों को अवैध असलहा व मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है।
उप निरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह मय हमराह चेकिंग में मामूर थे। इसी दौरान मुखबिर खास से मिली सूचना के आधार पर डिग्री उर्फ इलायचीपुर से वांछित अभियुक्त भुपेन्द्र बिन्द (25) पुत्र रामप्यारे बिन्द निवासी डेढ़गावा थाना धीना जनपद चंदौली तथा रिषभ पाल (19) पुत्र श्री रामनरेश पाल निवासी देवपुरा थाना काल्पी जनपद जालौन को दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से दो मोबाइल फोन, एक तमंचा .315 बोर तथा एक जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से बरामद असलहा व सामान को कब्जे में लेकर अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह, थाना जमानिया मय फोर्स शामिल रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट पोस्ट

गाजीपुर: भाजपा का लोकतंत्र और संविधान में विश्वास नहीं रह गया-  सपा जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सपा जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में...

ख़बरें यह भी